DESH KI AAWAJ

बैस्ट ड्रामेबाज व सोलो सोंग व सोलो डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन

बैस्ट ड्रामेबाज व सोलो सोंग व सोलो डांस प्रतियोगिताओं का आयोजन

रिपोर्टर भगवत शर्मा
दिव्यांग जगत न्यूज पेपर & चैनल

नारनौल। निजामपुर रोड स्थित बाल भवन में आयोजित की जा रही 10 दिवसीय जिला स्तरीय बाल-महोत्सव प्रतियोगिताओ के तहत आज बैस्ट ड्रामेबाज (प्रथम व द्वितीय ग्रुप) व सोलो सोंग (4जी ग्रुप) व सोलो डांस (4जी ग्रुप) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें जिले भर के सभी सरकारी व गैर सरकारी 45 स्कूलों से लगभग 350 बच्चों ने भाग लिया। किया।

बैस्ट ड्रामेबाज (प्रथम व द्वितीय ग्रुप) प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने भ्रष्टाचार, कन्या भ्रुण हत्या, टीवी कार्टुन, चौकीदार, कोविड-19 के दौरान हैल्थ वारियर्स के सराहनीय कार्य, नशे के दुष्प्रभाव, श्रमिक मजदूरो की पीड़ा, स्वच्छ भारत अभियान, कोविड-19 के दौरान पुलिस वारियर्स के सराहनीय कार्य, झांसी की रानी, बेटी बचाओं बेरी पढाओं आदि से प्रेरित व सन्देश देते हुए नाटक/ड्रामें को अपने सुन्दर अभिनय द्वारा दर्शाया । इसी प्रकार सोलो सोंग (4जी ग्रुप) प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने हरियाणवी, राजस्थानी, पंजाबी फोक सोंग, क्लासिकल सोंग, देशभक्ति गीतों से समा बांध दिया। इसी कड़ी में सोलो डांस (4जी ग्रुप) प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने भारत के अलग-अलग राज्यो की संस्कृति के फोक डांस तथा जनरल/राष्ट्रीय डांस प्रस्तुत करके उपस्थित दर्शको को मंत्र मुग्ध कर दिया तथा समारोह में उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

जिला बाल कल्याण अधिकारी नारनौल राजेन्द्र सिंह ने समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकगणों व सभी स्कूलों के बच्चों सम्बोधित करते हुए कहा कि बच्चों को इन प्रकार के सांस्कृृतिक कार्यक्रमों में बढ चढ कर भाग लेना चाहिए ताकि उसका शारीरिक, मानसिक व सामाजिक विकास हो सकें।
उन्होंने बताया कि आज की सोलो डांस (4जी ग्रुप) प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता बच्चे 26 अक्टूबर को तथा सोलो सोंग (4जी ग्रुप) प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता बच्चे 27 अक्टूबर को प्रातः 9ः30 बजे बाल भवन गुरूग्राम में डिवीजनल/मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगें तथा बैस्ट ड्रामेबाज के (प्रथम व द्वितीय ग्रुप) प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेता बच्चे सीधे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगें जिनके आयोजन की तिथि व स्थान की जानकारी आगे दे दी जाएगी। आज की प्रतियोगिताओं के प्रथम, द्वितीय, तृतीय व सांत्वना स्थान प्राप्त करने वाले सभी विजेता बच्चों को जिला स्तरीय बाल-महोत्सव समारोह 14 नवम्बर, 2021 को भी उपायुक्त अजय कुमार द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बैस्ट ड्रामेबाज (प्रथम व द्वितीय ग्रुप) व सोलो सोंग (4जी ग्रुप) व सोलो डांस (4जी ग्रुप) प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल की भूमिका वन्दना शर्मा प्रवक्ता संगीत राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेन्द्रगढ, डॉ0 कुसुमलत्ता प्रवक्ता संगीत राजकीय आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मण्ढाणा व रतन लाल रिटायर्ड प्राध्यापक कला ने निभाई। मंच का संचालन सुरेन्द्र शर्मा लिपिक ने किया। इस अवसर पर आजीवन सदस्य बाल कल्याण परिषद अमित गर्ग, सहायक कार्यक्रम अधिकारी विवेक कुमार बाल भवन नारनौल, लेखाकार मनीष कुमार, लिपिक बलवान सिंह, व हवा सिंह व सुशिला देवी परामर्शदाता परिवार परामर्श केन्द्र नारनौल, सरोज बाला, ममता बाई तथा समस्त बाल भवन स्टॉफ तथा विभिन्न स्कूलो के बच्चें व अध्यापकगण उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के परिणाम

नारनौल। बैस्ट ड्रामेबाज (प्रथम ग्रुप) प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल महेन्द्रगढ की इशिका ने प्रथम, यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेन्द्रगढ के रूद्राक्ष ने द्वितीय, यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल की हिमांशी ने तृतीय व जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना के जय सोनी ने सांत्वना व बैस्ट ड्रामेबाज द्वितीय ग्रुप) प्रतियोगिता में यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेन्द्रगढ की प्रिया ने प्रथम, आरपीएस स्कूल नारनौल के ललित ने द्वितीय, आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मण्ढाना के नितेश ने तृतीय व एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककराला की कंचन ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। इसी कड़ी में सोलो डांस (चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिता में जीआर इंटरनेशनल स्कूल कनीना के सौरभ ने प्रथम, यदुवंशी शिक्षा निकेतन महेन्द्रगढ की विनीता शर्मा ने द्वितीय, यदुवंशी शिक्षा निकेतन नारनौल की हनी यादव ने तृतीय, देवयानी इंटरनेशनल स्कूल बेवल की सपना व आरआरसीएम स्कूल कनीना की मुस्कान ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया तथा सोलो सोंग (चतुर्थ ग्रुप) प्रतियोगिता में आरपीएस स्कूल महेन्द्रगढ की मुस्कान ने प्रथम, एसवीएन स्कूल नीरपुर की मनसिमर सिंह ने द्वितीय, भारती पब्लिक स्कूल नारनौल की खुशी ने तृतीय व हैप्पी ऐवरग्रीन स्कूल महेन्द्रगढ की चहल व आरपीएस स्कूल नारनौल की खुशी ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया।

admin
Author: admin