DESH KI AAWAJ

बरसात की कामना व भूमि दोष दूर करने के लिए दो दिवसीय भूमि पूजन, पाठ व हवन कार्यक्रम किए आयोजित

बरसात की कामना व भूमि दोष दूर करने के लिए दो दिवसीय भूमि पूजन, पाठ व हवन कार्यक्रम किए आयोजित
-नियामत जमाला –
भादरा, 18 अक्टूबर / गांव की सुख समृद्धि, किसानों की खुशहाली व लक्ष्मी नारायण भगवान की प्रसन्नता के लिए सोमवार को क्षेत्र के गांव नुआं एवं नहराना की कांकड़ पर भूमि पूजन, सर्वदेव पूजन एवं दो दिवसीय श्री रामचरितमानस के पाठ के बाद हवन का आयोजन किया गया। टिब्बी मंदिर के मुख्य पुजारी राजू शर्मा के नेतृत्व में पंच पंडितों कुलदीप शास्त्री, नन्द किशोर शर्मा, कमलेश शर्मा व राधेश्याम शर्मा द्वारा करवाए गए हवन में पांच वैवाहित जोड़ों के रूप में अजय ढ़िल, गणपत भादू, विनोद खाती, सांवरमल कस्वां, श्रवण कस्वां, दुलीचंद छिंपा आदि ने भाग लिया। हवन के बाद सामूहिक आरती का आयोजन हुआ एवं महिलाओं द्वारा सामूहिक भक्ति गायन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम गांव के करीब 80 किसानों के सामूहिक सहयोग से आयोजित हुआ। स्थानीय किसान एवं शिक्षक रामस्वरूप ढ़िल ने बताया किसानों की खुशहाली व गांव में सुख समृद्धि के लिए पंच पंडितों द्वारा श्रीरामचरितमानस पाठ व हवन करवाया गया है। कांग्रेस की इन्दु अजय ढ़िल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नुआं, नहराना व कणाऊ गांव के अनेक किसान मौजूद थे। हवन कार्यक्रम में महिला शक्ति की बड़ी संख्या में उपस्थित रही। दो दिवसीय कार्यक्रम में विनोद शर्मा, सोहन झाझड़िया, महावीर पुजारी, दुलीचंद छिंपा, महेंद्र भादू, रोताश भाकर, बिशनाराम कस्वां, राधेश्याम शर्मा, हनुमान झाझड़िया, नोरंग ढ़िल, विजेन्द्र ढ़िल, जीतु कस्वां, प्रेम झाझड़िया, सुभाष पिलानियां, सतवीर भादू, सतपाल कस्वां, सतीश ढ़िल, राजेन्द्र कस्वां, दारासिंह खाती सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, किसान व महिलाएं मौजूद थे।
फोटो_ग्रामीणों द्वारा आयोजित हवन कार्यक्रम का दृश्य (नियामत)

admin
Author: admin