नसीराबाद व केकडी खण्ड के वृत स्तरीय समझोता समिति का हुआ आयोजन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद व केकडी खण्ड के वृत स्तरीय समझोता समिति का हुआ आयोजन
नसीराबाद विधुत विभाग कार्यालय पर
अजमेर । नसीराबाद के विधुत विभाग कार्यालय पर आज अधीक्षण अभियंता शीश राम वर्मा (अजमेर जिला वृत) व लेखाधिकारी , अधिशासी अभियंता दशरथ यादव व अधिशासी अभियंता दिनेश सिंह , थानाधिकारी बुद्धि प्रकाश की उपस्थिति में नसीराबाद खंड व केकड़ी खंड के एव्रृत स्तरीय समझौता समिति का आयोजन किया गया । जिसमें कुल 24. 85 लाख के 70 प्रकरणों का निस्तारण किया गया । व उपभोक्ताओं को 5.70 लाख की राहत प्रदान की गई । बैठक में नसीराबाद खंड के 90 केस में से 64 उपभोक्ता उपस्थित हुए व केकड़ी खंड के 8 में से 6 उपभोक्ता उपस्थित हुए । जिनके प्रकरणों की मौके सुनवाई की गई।

