DESH KI AAWAJ

दाता ग्राम पंचायत में प्रशासन गांव के संग शिविर का आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

दाता ग्राम पंचायत में प्रशासन गांव के संग शिविर का आयोजन

अजमेर । ग्राम पंचायत दाता में आज प्रशासन गांवों के संग शिविर का आयोजन किया गया ।
शिविर में ग्राम वासियों को एक ही स्थान पर सभी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास किया गया । इसके तहत ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण मौके पर किया गया । शिविर मे ग्रामीणों को पट्टे वितरित किए गए । साथ ही भूमि सीमांकन एवं शौचालय आवेदन , पेंशन योजना एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ इस शिविर मे आये ग्रामीणों ने उठाया ।
सरपंच सोहन सिंह रावत ने सफलतापूर्वक शिविर का आयोजन करने पर प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीणों का आभार प्रकट किया । शिविर में अजमेर ग्रामीण एसडीएम , ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन सिंह , तहसीलदार , शिक्षा विभाग , राजस्व अधिकारी , चिकित्सा विभाग एवं थाना अधिकारी शिविर में मौजूद रहे ।
ग्रामीणों द्वारा सरपंच सहित प्रशासनिक अधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान एवं अभिनंदन किया ।

admin
Author: admin