अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद कि संगठन यात्रा एवं तेरापंथ युवक परिषद सूरत की प्रथम कार्यकारिणी बैठक।
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद कि संगठन यात्रा एवं तेरापंथ युवक परिषद सूरत की प्रथम कार्यकारिणी बैठक।
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद निरंतर अपनी शाखा परिषद की सार संभाल करती रहती है इसी क्रम में अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की संगठन यात्रा “शांति ग्रुप” के सदस्य सूरत पधारे।
श्री दिनेश संघवी, श्री प्रवीण बेताला, श्री कमलेश भंसाली,श्री प्रसन्ना पामेचा, श्री सौरभ पटावरी, श्री मनीष दक,श्री प्रकाश छाजेड़ एवं श्री मनीष मालू का स्वागत तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष श्री अमित सेठिया द्वारा किया गया।
नवकार मंत्र के साथ कार्यक्रम की शुभ शुरुआत हुई श्रावक निष्ठापत्र का वाचन अभातेयूप शांति ग्रुप संयोजक श्री दिनेश भंसाली द्वारा किया गया।
गत बैठक की कार्यवाही का वाचन सह मंत्री श्री मनीष परमार द्वारा किया गया। तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष श्री अमित सेठिया ने अपने ओजस्वी वक्तव्य द्वारा पधारे हुए सभी मेहमानों का स्वागत किया। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का बैच पहनाकर स्वागत किया गया।मंत्री अभिनंदन गादिया द्वारा इस वर्ष परिषद द्वारा किए गए कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया गया तथा सभी आयाम प्रभारियों द्वारा आगामी कार्यक्रम की जानकारी सदन को दी गई।
श्री सौरभ पटावरी द्वारा आगामी 17 सितंबर को आयोजित मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव के बारे में विस्तृत जानकारी सदन को दी।श्री कमलेश भंसाली द्वारा नेत्रदान आयाम पर विस्तृत जानकारी सदन को प्रदान की। श्री दिनेश संघवी द्वारा सूरत परिषद के कार्यों की सराहना की एवं अध्यक्ष महोदय एवं संपूर्ण कार्यकारिणी के प्रति मंगल कामना प्रेषित की।अभातेयुप संगठन टीम द्वारा तेयुप सूरत को एक किट भेट़ दिया गया।
तेरापंथ युवक परिषद सूरत उपाध्यक्ष श्री सचिन चंडालिया द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।


