देरांठू ग्राम पंचायत के निलम्बित ग्राम विकास अधिकारी व कनिष्ठ सहायक की बहाली के पुनः हुए आदेश
देरांठू ग्राम पंचायत के निलम्बित ग्राम विकास अधिकारी व कनिष्ठ सहायक की बहाली के पुनः हुए आदेश
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त आयुक्त एवं शासन उपसचिव रविन्द्र कुमार शर्मा ने जिला परिषद के सीईओ की और से स्थान्तरण के बाबजूद कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर निलम्बित किए गए श्री नगर पंचायत समिति के देरांठू से ग्राम विकास अधिकारी अजय पारीक एवं कनिष्ठ सहायक अमित चांवरिया को पुनः बहाली करने और पुनः उसी स्थान पर कार्यभार ग्रहण कराने के निर्देश जारी किए गए है। उपसचिव रविन्द्र कुमार शर्मा ने दोनों की जांच को विचाराधीन रखते हुए तुरन्त निलम्बित रद्द करते हुए बहाली करते हुए सूचित करने के निर्देश जारी किए गए है। उल्लेखनीय है कि जिला परिषद के सीईओ ललित गोयल ने 11 मार्च को स्थान्तरण के बाबजूद कार्यभार ग्रहण नहीं करने के काम को लापरवाही मानते हुए 6 ग्राम विकास अधिकारियों एवं एक कनिष्ठ सहायक को निलंबित कर उनका मुख्यालय जिला परिषद अजमेर कर दिया गया था ।

