DESH KI AAWAJ

11 माह से फरार अफीम डोडा तस्कर गिरफ्तार

11 माह से फरार अफीम डोडा तस्कर गिरफ्तार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । मादक पदार्थ के आरोपी 11 माह से फरार चल रहे तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार । पुलिस अधीक्षक अजमेर चूनाराम जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि मादक पदार्थ तस्करों की धरपकड़ वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत घनश्याम शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी, खींव सिंह राठौड़ पुलिस उप अधीक्षक केकड़ी द्वारा गठित टीम व थानाधिकारी सराना मोतीलाल शर्मा ने 11 माह से फरार चल रहे मुलजिम रोहित कुमार पुत्र हीरालाल बलाई उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम जयसिंहपुरा थाना बेगू जिला चित्तौड़गढ़ मे किराएदार बन रह रहा था । जिसकी सूचना पर गांव सिंगोली थाना सिंगोली जिला नीमच एमपी को सिंगोली एमपी से पकड़ कर लाए । जिसको सरवाड़ में गिरफ्तार किया गया ।
सराना थाना अधिकारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि दिनांक 9 जनवरी 22 को एक अल्टो कार आरजे 01-IC-3006 को थानाधिकारी सरवाड़ द्वारा चेक करने पर ड्राइवर सीट पर बैठा व्यक्ति रोहित मेघवाल मौके से फरार हो गया था । वही साथी छोटू मौके पर गिरफ्तार हुआ था। गाड़ी में 80 किलो 100 ग्राम डोडा चूरा अफीम बरामद किया गया था। वही आरोपी रोहित मेघवाल वाहन को छोड़कर भागने में सफल हो गया। जो माह जनवरी से फरार चल रहा था। जिस पर गठित टीम ने पकड़ कर सिंगोली जिला नीमच मध्य प्रदेश से राउंडअप किया गया। जो एक महिला को भगाकर शादीकर वहां फरारी काट रहा था। पूछताछ पर बताया कि व चित्तौड़ एमपी से अवैध डोडा पोस्ट अफीम लाकर सरवाड़ बेचने का काम करते थे।
जिसको थानाधिकारी सराना मोतीलाल शर्मा को तफ्तीश दी जा रही है। कार्यवाही में सम्मिलित टीम
सराना थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा ,
हेड कांस्टेबल सौदान, नंदलाल , कांस्टेबल गिरधारी लाल मौजूद रहे।

admin
Author: admin