DESH KI AAWAJ

पुष्कर में लकी स्कीम ड्रा के नाम पर लोगों का लाखों रुपए जमा करके संचालक हुआ फरार

पुष्कर में लकी स्कीम ड्रा के नाम पर लोगों का लाखों रुपए जमा करके संचालक हुआ फरार, आरोपी तथा उसकी पत्नी सहित भाई और भतीजे के खिलाफ पुष्कर थाने पर हुआ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । पुष्कर मे बीसी लकी ड्रा के नाम पर लोगो का लाखों रुपए जमा करके संचालक फरार हो गया । धोखाधड़ी के शिकार हुए सभी लोग मजदूरी करके पेट भरने वाले हैं। जिनका लाखों रुपए लेकर गांछा मोहल्ला पुष्कर निवासी गोपाल पुत्र मांगीलाल तथा उसकी पत्नी नीरू और भतीजा जीतू तथा भाई लक्की लेकर फरार हुए । पीड़ित रैगराम मोहल्ला पुष्कर निवासी रामचंद्र चौहान पुत्र बंशीलाल चौहान की शिकायत पर पुष्कर थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 406 तथा 120 बी के तहत मुकदमा संख्या 201 /23 दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मामले के पीड़ित रामचंद्र चौहान का कहना है कि दिनांक 15 अक्टूबर 2020 में गोपाल उसके घर आया था और उससे संपर्क किया था तथा उसे लकी ड्रॉ खोलने की स्कीम बताई थी । उसने यह भी बताया था कि अब तक 23 मेंबर इसमें शामिल हो चुके हैं तथा ड्रॉ की स्कीम 18 अक्टूबर 2020 और 19 अक्टूबर 2023 को शुरू होगी । इस प्रकार झांसे में लेकर उसने मुझे और मेरे परिवार वालों को मेंबर बना लिया और 30 महीने तक एक हजार रुपए प्रतिमाह जमा कर लिए और जब स्कीम 23 मार्च 2023 को पूरी हुई तो सभी ने अपने फोन स्विच ऑफ कर लिए और उनके करीब 7 लाख, 50 हजार रुपए लेकर फरार हो गए। रामचंद्र का कहना है कि उसके जैसे और भी कितने लोग होंगे जिन्हें बीसी के नाम पर रुपए जमा करके गोपाल और उसके परिवार वालों ने चूना लगाया होगा। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

admin
Author: admin