DESH KI AAWAJ

नसीराबाद डिग्गी तालाब की एक दीवार पानी के कटाव के कारण हुई क्षतिग्रस्त

नसीराबाद डिग्गी तालाब की एक दीवार पानी के कटाव के कारण हुई क्षतिग्रस्त

छावनी परिषद ने सुचना के पम्पलेट लगाकर आमजन को किया आगाह

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के फार्मजी चौक के पास स्थित डिग्गी का सौन्दर्यीकरण नसीराबाद छावनी परिषद ने करवाकर वहां पथवे व चौपाटी बनवाई थी । जहां शाम सुबह सैर करने आने वाले की भीड बनी रहती है । अभी पानी के कटाव के कारण डिग्गी तालाब के सामने वाली , व्यापारिक स्कूल के पीछे वाली दीवार मे दरारे पड गई । जिससे कभी हादशा हो सकता है । जिस पर छावनी परिषद को जानकारी मिलने पर वहाँ चेतावनी के पम्पलेट लगाकर आम जन को क्षतिग्रस्त दीवार की ओर नही जाने की अपील की है ।

admin
Author: admin