DESH KI AAWAJ

भवानीखेडा के पास टेलर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की हुई मौत , दुसरा हुआ घायल

भवानीखेडा के पास टेलर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार एक युवक की हुई मौत , दुसरा हुआ घायल

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद ब्यावर रोड के भवानीखेडा टोल टेक्स के पास गुरुवार सुबह 8.30 बजे नसीराबाद की ओर से आ रहे एक टेलर ने एक मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी । जिससे मोटरसाइकिल पर सवार बिठुर निवासी दो युवको मे से एक युवक साबिर अली की मौके पर ही मौत हो गई वही दुसरा युवक साजिद पुत्र बाबूखान के सिर मे चोट लगने से घायल हो गया । दुर्घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना के राजगढ़ चोकी प्रभारी एस आई भोमसिंह मौके पर पहुंचे । जिसमे घायल युवक को तत्काल नसीराबाद चिकित्सालय मे भर्ती कराया वही शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौफ दिया । पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात टेलर चालक के विरुद्ध तेज गति से टेलर चलाते हुए टक्कर मारने का आरोप लगाते हुऐ रिपोर्ट दर्ज कराई ।

admin
Author: admin