DESH KI AAWAJ

एक शाम लखदातार के नाम भजन संध्या आज नसीराबाद में

एक शाम लखदातार के नाम भजन संध्या आज नसीराबाद में

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । एक शाम लखदातार के नाम भजन संध्या का कार्यक्रम आज नसीराबाद के सदर बाजार में नये मन्दिर , धोबी मोहल्ले के चौराहे पर लखदातार परिवार की ओर से आयोजित किया जा रहा है। भजन संध्या रात्रि 8.15 से प्रारम्भ होगी । आयोजन समिति के हरिशचन्द्र जूणावत, हरिनारायण सोनी , हिम्मत सिंह राठौड़ , लोकेश सोनी , नवीन सोनी , जितेन्द्र, शुभम, लालू सोनी ने बताया था कि भजन संध्या में गायक कलाकार मुम्बई के मनीष भट्ट, इन्दौर से शुभम राणा , दिल्ली से साक्षी चोपड़ा व अजमेर के विमल गर्ग भजनों की सरिता बहायेंगे। इस मौके पर बाबा का दरबार सजाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान भक्तो पर इत्र व पुष्प वर्षा सहित अखंड ज्योत एवं अलौकिक बाबा के श्रृंगार के दर्शन भी भक्तो को करायें जायेंगे । कार्यक्रम की तैयारिया पूरी कर दी गई है ।

admin
Author: admin