राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद ब्लॉक श्रीनगर मैं ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया
राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद ब्लॉक श्रीनगर मैं ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद ब्लॉक श्रीनगर पंचायत समिति मे ग्राम गरीबी उन्मूलन योजना का प्रशिक्षण आयोजित किया गया । ब्लॉक प्रभारी विजय कुमावत ने बताया कि राजीविका द्वारा बनाए गए समूह की महिलाओं को योजना का फायदा दिलाने के लिए यह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया । जिसमे महिलाओं का ऑनलाइन सर्वे होगा । जिसमे एसबीएम उजवला योजना , वृद्धा पेंशन , विकलांग , विधवा पैंशन आदि के बारे में जानकारी दी गई । साथ ही राजीविका द्वारा चलाए जा रहे अभियान के बारे में विस्तार से बताया गया । साथ ही सभी कैडरों को बताया कि इस अभियान में जो भी गरीब , अति गरीब महिला राजीविका से जुड़ना से बाकी रह गई है , उनको इस माह में सभी को जोड़ना है । महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए छोटे छोटे स्वरोजगार खुलवाए जा रहे है । श्रीनगर ब्लॉक में अब तक 540 समूह का गठन कर चुके है । राजीविका मधु ने पोषण माह की विस्तार से जानकारी दी गई । साथ ही सभी महिलाओं का बीमा शत प्रतिशत करवाना है इसके लिए सभी कैडर को जिम्मेदारी दी गई है । प्रशिक्षण में पीएएमआईएस मधु,विजय कुमावत, रीना पारेता, सीना मीना, निशा गुर्जर आदि उपस्थित रहे ।


