अजमेर के आर्य नारायणी देवी टीटी कालेज मे दिवसीय अंतर सदनीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
अजमेर के आर्य नारायणी देवी टीटी कालेज मे दिवसीय अंतर सदनीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । आर्य नारायणी देवी टीटी कॉलेज अजमेर में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस का आयोजन किया गया । जिसमें ऋग्वेद यजुर्वेद सामवेद अथर्ववेद सदनों के मध्य क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें फाइनल सामवेद एवं अथर्ववेद सदन में हुआ । जिसमें सामवेद सदन विजई रहा । द्वितीय सत्र में छात्राओं के मध्य खो खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें अथर्ववेद सदन विजयी रहा। प्रतियोगिता के समापन समारोह में महाविद्यालय उपनिदेशक डॉ निष्काम शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा विभिन्न खेलों में अपने प्रतियोगिता से देश विदेश में अपना नाम कर रहा है , साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को महाविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने हेतु प्रेरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।समापन समारोह में विजय प्रतिभागियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मीनाक्षी शर्मा ने धन्यवाद व्यक्त करते हुए सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दी। मंच संचालन प्रवक्ता निधि शर्मा एवं रेखा जोशी ने किया।विद्यालय प्राचार्य द्वारा धन्यवाद व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में अन्य प्रवक्ता श्रीमती मधु गुलामिया अभिषेक सिंह एवं राहुल सिसोदिया उपस्थित रहे।


