आर्य नारायणी देवी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में एक दिवसीय अंतर सदनीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
आर्य नारायणी देवी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में एक दिवसीय अंतर सदनीय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के आर्य नारायणी देवी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मे एक दिवसीय अतंर सदनीय प्रतियोगिता का कार्यक्रम शुक्रवार को विधालय परिसर मे रखा गया । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मीनाक्षी शर्मा द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया गया । अंतर सदस्य प्रतियोगिता का आरंभ एकल नृत्य से किया । जिसमें ऋग्वेद सदन से अरविंद , अजीत , ऐश्वर्या आदि ने भाग लिया । यजुर्वेद से ज्योति गुर्जर, कोमल कवर व ममता भीचर ने नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी । इसी कड़ी में सामवेद से रश्मि मौर्य, पूनम शर्मा और अथर्ववेद से सोना जाट ,वर्षा आदि ने एकल नृत्य की प्रस्तुतियां दी । प्रतियोगिता की अगली कड़ी में युगल गायन के लिए यजुर्वेद सदन से जूली और काजल ने सामवेद सदन से रश्मि मौर्य व पूजा गुर्जर ने प्रस्तुतियां दी । एकल गायन में ऋग्वेद सदन से अरविंद रावत , यजुर्वेद सदन से जुली , सामवेद से रश्मि मौर्य और अथर्ववेद से रविराज ने और उमराव ने गायन से तालियां बटोरी । कार्यक्रम के दूसरे सत्र में युगल नृत्य, मेहंदी और रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । जिसमें अथर्व सदन से सोमा और तारा ने , यजुर्वेद सदन से ज्योति और कोमल , सामवेद से पूनम और निशा और ऋग्वेद से अरबाज और अजित ने नृत्य किया। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय योगा था, जिसमें चारो सदनो के प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया और रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता में भी चारों सदनों के दो,दो प्रतिभागियों ने भाग लिया । कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्राचार्य द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया गया और उनके कार्यों और उनके हौसले की प्रशंसा की और उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी । कार्यक्रम में सभी प्रवक्ता उपस्थित थे । मंच संचालन प्रवक्ता अभिषेक सिंह ने किया ।


