श्री चन्द्रनाथ आदर्श विधा मन्दिर मे हुई एक दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
श्री चन्द्रनाथ आदर्श विधा मन्दिर मे हुई एक दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के देरांठू रोड स्थित श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में एक दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्या भारती द्वारा संचालित 12 विद्यालयों ने भाग लिया। जिसमें बहनों की संख्या 219 थी । प्रतियोगिता मे आदर्श विद्या मंदिर जेठाना , आदर्श विद्या मंदिर मसूदा , आदर्श विद्या मंदिर मदनगंज किशनगढ़ , आदर्श विद्या मंदिर पिपलाज , आदर्श विद्या मंदिर पुष्कर मार्ग , आदर्श विद्या मंदिर भगवानगंज अजमेर , आदर्श विद्या मंदिर मदर पटेल , आदर्श विद्या मंदिर केकड़ी , आदर्श विद्या मंदिर सरवाड , आदर्श विद्या मंदिर विजयनगर व स्थानीय विद्यालय श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर ने भाग लिया । खेलकूद प्रतियोगिता में बहनों की कबड्डी में खो-खो की प्रतियोगिता संपन्न हुई । जिसमे बहनों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया । प्रतियोगिता मे खेलकूद जिला प्रतिनिधि श्रीमती अर्चना शर्मा व जिला खेल प्रमुख बलवीर सिंह के तत्वाधान में संपन्न हुआ। वही बाल वर्ग में प्रथम स्थान केकड़ी व द्वितीय स्थान सरवाड़ । किशोर वर्ग मे खो खो में प्रथम स्थान केकड़ी व द्वितीय स्थान सरवाड़ । बालवीर कबड्डी मे प्रथम स्थान ब्यावर , तृतीय स्थान श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर । किशोर वर्ग कबड्डी मे प्रथम स्थान जेठाना व द्वितीय स्थान श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर की बहनों ने प्राप्त किया । समापन समारोह में समिति के सदस्य द्वारा जीते हुए बहनों को पारितोषिक वह प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया ।


