हनुमान जी के धाम में एक बीघा भूमि करी दान,चारों तरफ प्रशंसा
श्री हनुमान जी महाराज धानेश्वर धाम मे एक भक्त ने कृषि भूमी रकबा 16 एयर(एक बीघा) श्री हनुमान जी के श्री चरणो मे करी सप्रेम भेट
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । धानेश्वर धाम ( दुसरा पुष्कर ) मे वैष्णव समाज धानेश्वर मे स्व. रामस्वरूप दास की धर्म पत्नि श्री मति अलोल देवी वैष्णव निवासी बिलीया(रामपाली) तहसील सरवाड जिला अजमेर की स्मृति मे ईनकी सुपुत्री श्री मति सावित्री देवी धर्म पत्नि सीयाराम दास वैष्णव निवासी गांगलास तहसील आसींन्द जिला भीलवाडा द्वारा ग्राम बिलीया (रामपाली) तहसील सरवाड मे मुख्य सडक ब्यावर सडक के लगवा कृषि भूमी रकबा 16 एयर (एक बीघा) अनुमानीत लागत ( 6 लाख रुपये ) श्री हनुमान जी के श्री चरणो मे सप्रेम भेंट कर अभूतपूर्व भूमि दान का सहयोग कर भामाशाह बनने पर धानेश्वर धाम समिति एंव समस्त बैरागी समाज बन्धुओ द्वारा हार्दिक अभिनन्दन एवं कोटि कोटि आभार प्रकट किया ।


