DESH KI AAWAJ

84 कोष परिक्रमा समिति के सफल आयोजन पर ब्रह्मा मन्दिर मे करी पूजा

मुकेश वैष्णव/ दिव्यांग जगत/ अजमेर

84 कोष परिक्रमा समिति के सफल आयोजन पर ब्रह्मा मन्दिर मे करी पूजा

अजमेर । अजयमेरु 84 कोस परिक्रमा परियोजना समिति द्वारा आयोजित वाहन परिक्रमा यात्रा शान्तिपूर्ण परिपूर्ण हो जाने पर समिति सदस्यों ने ब्रह्मा मन्दिर पुष्कर की सायं कालीन महाआरती में भाग लेकर ब्रम्हा की स्तुति की । जिसमें समिति के अध्यक्ष यात्रा के प्रभारी तगतसिंह गौड़ और यात्रा के सहप्रभारी समिति के उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह रावत , समिति के धर्मजागरण प्रमुख धर्मसिंह रावत , समिति के संयुक्त सचिव दिनेश सिंह रावत सहित सभी कार्यक्रर्ताओ ने रावत मंदिर पुष्कर में भी पूजा अर्चना की । रावत महासभा को धर्मसभा हेतु विशाल सभागार उपलब्ध कराने हेतु धन्यवाद दिया ।
अजयमेरु 84 कोस परियोजना समिति के सदस्यों ने ब्रह्मा जी की स्तुति करते हुए प्रार्थना की भारत देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी तीर्थ गुरु पुष्कर राज के चौरासी कोस परिक्रमा स्थलों को तीर्थ क्षेत्र घोषित कर विकास की गंगा बहाये ।

admin
Author: admin