DESH KI AAWAJ

नसीराबाद को केकडी जिले मे शामिल करने की अफवाहों पर पूर्व विधायक गुर्जर ने मुख्यमंत्री से मिले व अफवाहों को बताया निराधार

नसीराबाद को केकडी जिले मे शामिल करने की अफवाहों पर पूर्व विधायक गुर्जर ने मुख्यमंत्री से मिले व अफवाहों को बताया निराधार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद को अजमेर जिले से हटाकर नये घोषित केकडी जिले मे शामिल करने की अफवाहों व नसीराबाद के कई संगठनों द्बारा नसीराबाद को केकडी जिले मे शामिल नही करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन सौंपे थे । जिस पर नसीराबाद के पूर्व विधायक एवं पीसीसी सचिव महेंद्र सिंह गुर्जर ने मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के निवास पर जाकर मुलाकात की। वह नसीराबाद का एडीएम कार्यालय एवं जिला भी अजमेर ही रखने हेतू चर्चा करी । जिस पर मुख्यमंत्री गहलोत ने एडीएम कार्यालय एंव जिला भी अजमेर ही रहेगा पूर्ण रूप से गुर्जर को आश्वस्त किया । साथ ही गुर्जर ने पूर्व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा से भी मुलाकात की। उन्होंने ने भी नसीराबाद को अजमेर जिले में रखने के समाचार दिए । जिस पर गुर्जर ने सभी
नसीराबाद वासियो से अपील की है वो अब किसी भी अफवाहो पे ध्यान न देवे । नसीराबाद अजमेर जिले में था वह अजमेर जिले ही रहेगा ।

admin
Author: admin