DESH KI AAWAJ

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत राजगढ़ धाम परिसर में किया जागरूकता शिविर का आयोजन

विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत राजगढ़ धाम परिसर में किया जागरूकता शिविर का आयोजन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर सचिव रामपाल जाट ( अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजमेर) के आदेशानुसार तालुका नसीराबाद के पीएलवी भरत प्रजापत ने 31मई को ग्राम पंचायत राजगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया ।शिविर मे श्री मसाणिया भैरव धाम राजगढ़ भैरव धाम के मुख्य उपासक चंपालाल महाराज द्वारा ग्राम वासियों को बताया गया की तंबाकू का सेवन नहीं करने के संबंध में शपथ दिलवाई और जानकारी दी गई कि तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है । इससे दिमाग कमजोर होकर याददाश्त में कमी आ जाती है। इसके सेवन से कैंसर हो जाता है जिससे आदमी की अकाल मृत्यु हो जाती है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई को मनाया जाता है , तंबाकू के सेवन से कई बीमारियां जैसे कैंसर, हार्ट स्ट्रोक, अस्थमा और डायबिटीज सहित सैकड़ों से संबंधित गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को तंबाकू के बुरे प्रभावों के बारे में जागरूक करने के लिए कई अभियान, कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाती हैं, यदि आप धूम्रपान छोड़ देते हैं तो आपको तत्काल और दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ मिलने की बात कही । इस अवसर पर समाजसेवी अविनाश सेन , जय किशन , दिनेश प्रजापत , विजय सिंह आदि सहित आमजन उपस्थित थे ।

admin
Author: admin