DESH KI AAWAJ

परशुराम जन्मोत्सव समारोह के उपलक्ष्य में नसीराबाद नगर में रविवार को सर्व ब्राह्मण महा सभा के तत्वावधान में दिनभर आयोजित हुये विभिन्न खेल कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम

परशुराम जन्मोत्सव समारोह के उपलक्ष्य में नसीराबाद नगर में रविवार को सर्व ब्राह्मण महा सभा के तत्वावधान में दिनभर आयोजित हुये विभिन्न खेल कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम ——————————

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । परशुराम जन्मोत्सव समारोह के उपलक्ष्य मे रविवार को सर्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान मे दिन भर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए । जिसमे सुबह 8 बजे मिशन ग्राउंड में ब्राह्मण समाज की दो टीमों के बीच क्रिकेट रोमांचकारी मेंच आयोजित हुआ । जिसमे केन्द्रीय विद्यालय नसीराबाद के वरिष्ठ व्याख्याता बी.के. शर्मा ने समाज बन्धुओं को मोटीवेट करने के साथ ही टाँस किया । टाॅस जमदग्नि टीम के कैप्टन कनक व्यास ने जीत कर पहले बल्ले बाजी का निर्णय लिया , परशुराम टीम और जमदग्नि टीम के बीच हुई कांटे की टक्कर में पहले खेलते हुए जमदग्नि टीम ने 15ओवर में कुल 123 रन बनाए और परशुराम टीम को जीत के लिए 124रन का लक्ष्य दिया बाद मे लक्ष्य का पीछा करते हुए परशुराम टीम ने एक ओवर और एक बाॅल बाकी रहते हुए ही निर्धारित लक्ष्य प्राप्त कर विजय हासिल की । विजेता टीम के कप्तान तनुज शर्मा थे। विजेता टीम को 22 अप्रैल (अक्षय तृतीया ) परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पारितोषिक प्रदान किया जायेगा । इसी क्रम में गांधी चौक क्षेत्र स्थित प्राचीन घासी वाले बालाजी मंदिर परिसर में बच्चों किशोरों और युवाओं तथा महिलाओं के विभिन्न खेल कूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए । इनमें जलेबी रेस,इन आउट ,स्मृति जांच,गिव एन्ड टेक ,बोल भाई कितने तथा एक मिनट तथा म्यूजिकल चेयर रेस सहित बच्चों और महिलाओं के अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। जानकारी देते हुए सर्व ब्राह्मण महिला मन्डल की अध्यक्ष श्रीमती कामिनी शर्मा ने बताया कि इन कार्यक्रमों की सफल प्रस्तुति में महिला एवं नवयुवक मण्डल का उल्लेखनीय योगदान रहा । जबकि सर्व ब्राह्मण महा सभा के अध्यक्ष एंव समस्त कार्यकारिणी ने अत्यन्त महत्वपूर्ण मार्ग दर्शन और योगदान देकर आयोजन को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाया । अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने परशुराम जन्मोत्सव समारोह के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम के लिए महा सभा के कार्यकारिणी पदाधिकारियों ,महिला मण्डल अध्यक्ष कामिनी शर्मा और नवयुवक मण्डल अध्यक्ष महेश श्रीमाली (शहरी)तथा ऋषी राज दाधीच (ग्रामीण) का विशेष योगदान की सराहना करते हुए बताया कि आज की सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 22 अप्रेल को आयोजित परशुराम जन्मोत्सव समारोह के दौरान पुरस्कृत किया जायेगा। सर्व ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष भाग चंद शर्मा, बाल गोविंद शर्मा ,सत्य नारायण शर्मा, चंद नारायण व्यास प्रदीप मिश्रा, महावीर शर्मा ,विनोद शर्मा, महेश श्रीमाली , मोहन शर्मा,दिलीप राय शर्मा,हेम चंद जोशी , शानू शर्मा ., श्रीमती कामिनी शर्मा, रेखा व्यास ,प्रियंका शर्मा पिंकी,भाग्य श्री , पूनम व्यास , शिव शंकर शर्मा, ऋषी राज दाधीच मोहित जाग्रत आशू, व्योम शर्मा , ललित , वंश,हेमन्त , योगेश शर्मा तनुज शर्मा , कनक , निखिल व्यास सहित ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे ।

admin
Author: admin