DESH KI AAWAJ

बसन्त पंचमी महोत्सव पर श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर मे मन्त्रोच्चारण के साथ यज्ञ करके किया विद्यारम्भ संस्कार

बसन्त पंचमी महोत्सव पर श्री चन्द्रनाथ विधा मन्दिर मे मन्त्रोच्चारण के साथ यज्ञ करके किया विद्यारम्भ संस्कार

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के देरांठू रोड स्थित श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण मे शनिवार को बसंत पंचमी महोत्सव के उपलक्ष मे विद्यारम्भ संस्कार कार्यक्रम रखा गया ।कार्यक्रम का शुभारंभ श्री चंद्रनाथ बाबा की पावन धरा पर स्थित
समाधि से विद्यालय तक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा समापन पर विद्यालय परिसर मे श्रीमती सुषमा शर्मा व प्रधानाचार्य लादूराम सीरवी द्वारा गायत्री मंत्र के साथ हवन कराया गया। हवन सहयोग मे विद्यालय के आचार्य मुकेश कुमार हिन्डुनिया, द्वारिका प्रसाद आर्य, मोहन लाल खींची, ज्योति पथरिया,सन्तोष सैनी,दर्शना सैनी,सन्जु सैनी, सुनिता मौर्य, वर्षा जैसवार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम मे 21 भैया-बहिनो का पाटी पूजन किया गया। पूजन मे भैया बहिनो से पट्टी पर ओम,स्वास्तिक तथा श्री लिखाकर शिक्षा के लिए प्रेरित किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य लादूराम सीरवी ने बसंत पंचमी पर विद्यारम्भ संस्कार के महत्व एवं वर्तमान प्रासंगिकता पर विषय स्पष्ट करते हुए बाहर से आए सभी अतिथियों व अभिभावको का आभार व्यक्त किया। अंत मे महा आरती के पश्चात प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया।

admin
Author: admin