अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयन्ती के अवसर पर पांच दिवसीय इक्कीस कुण्डीय विष्णु महायज्ञ का भव्य शुभारम्भ हुआ
अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयन्ती के अवसर पर पांच दिवसीय इक्कीस कुण्डीय विष्णु महायज्ञ का भव्य शुभारम्भ हुआ
दिव्यांग जगत /पंडित पवन भारद्वाज / अलवर
मुंडावर 3 मई उपखण्ड मुंडावर के गांव रैणागिरी के संत शीतलदास बेनामी आश्रम में तीन मई से सात मई तक चलने वाले महायज्ञ का पंडितों ने विधि विधान से किया। महायज्ञ श्रृंखला में पांच मई को चिकित्सा शिविर का आयोजन भी होगा। मंगलवार को आश्रम परिसर में गौरक्षा जीव जन्तु चिकित्सालय की के लिए भूमि पूजन भी किया गया।
अक्षय तृतीया एवं परशुराम जयन्ती के अवसर पर तीन मई से सात मई तक चलने वाले पंच दिवसीय इक्कीस कुण्डीय विष्णु महायज्ञ भव्य शुभारम्भ कलश यात्रा एवं बाइक रैली से हुआ। मुण्डावर उपखण्ड के गांव रैणागिरी के संत शीतलदास बेनामी आश्रम में आयोजित महायज्ञ का पंडितों के संस्कृत के सस्वर वाचन से श्रृद्धालुओं का मन मोह लिया। महायज्ञ के शुभारम्भ के मौके पर ग्रामीण महिलाओं एवं युवाओं का जोश देखते ही बनता है। कलश यात्रा के लिए ग्रामीण महिलाएं आश्रम से करीब पांच किलोमीटर दूर कूड़़ी वाले बाबा के मंदिर में प्रात: से ही जुटने लगी थी। डीजे बजाने पर प्रशासनिक प्रतिबन्ध के बाद भी ग्रामीण महिलाएं कलश एवं बैंड बाजे के साथ पांच किलोमीटर पैदल चल कर आश्रम पंहुची। वहीं दूरी ओर खैरथल से पेहल होते हुए बाइक पर युवाओं की भगवा रैली भी पूरे जोश के साथ पंहुची। कलाश यात्रा एवं बाइक रैली के रैणागिर आश्रम पंहुचने पर मंदिर के महंत जगदगुरु बेनामीद्वाराचार्य स्वामी बालकाचार्य जी महाराज एवं गद्दी के उत्ताराधिकारी देवदास महाराज ने स्वागत किया। कलश यात्रा के बाद पांडाल प्रवेश कर वेदोच्चारण से ध्वजा पूजन किया गया।
आश्रम में महायज्ञ की व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन में एक मशीनरी की भांति हो रहा है। युवाओं को सौंपी गई जिम्मेदार को वे पूरे श्रृद्धा भाव से निभाने में जुटे है वहीं प्रमुख आचार्य सुनील दत्त शर्मा के नेतृत्व में करीब पच्चीस अन्य आचार्य महायज्ञ में पूरे दिन जुटे है।
जगदगुरु बेनामीद्वाराचार्य स्वामी बालकाचार्य जी महाराज के निर्देशन में होने वाले इस भव्य महोत्सव के लिए श्रद्धालुओं में भक्ति, सेवा एवं संस्कृति को लेकर अति उत्साह है।
जगदगुरु बेनामीद्वाराचार्य स्वामी बालकाचार्य जी महाराज ने बताया कि विश्व कल्याण की भावना से आायोजित हो रहे विष्ण महायज्ञ में मंगलवार को विधायक मंजीत चौधरी, प्रधान सुनिता महेश गुप्ता जिला पार्षद ईश्वर यादव, भाजपा के नेता सोनू भारद्वाज, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मगन खण्डेलवाल ने भाग लिया।
उन्होने बताया कि श्री बेनामी पीठम् -रैणागिरी धाम मुंडावर में श्री परशुराम भगवान के जन्मोत्सव पर पंच दिवसीय 21 कुंडीय महायज्ञ के साथ प्रतिदिन शाम को राजलीला का आयोजन होगा। साथ ही प्रतिदिन भण्डारे का आयोजन भी होगा। पांच मई को विभिन्न रोगों से संबन्धित चिकित्सा कैम्प में जाने माने चिकित्सक रोगियों की जाचं करेगे। सात मई को पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन होगा। युवा कार्यकर्ताओं में लोकेश शर्मा नीमराना, सुनील कुमार, विक्रम सह, विनोद मेहता, धारा सिंह, रिंकू चौधरी शैलेन्द्र शर्मा और टीम शामिल है।


