राष्ट्रीय राजमार्ग भीलवाड़ा जयपुर के झडवासा पुलिया पर सिमिन्ट के कटटो से भरा टेलर खाया पलटी
राष्ट्रीय राजमार्ग भीलवाड़ा जयपुर के झडवासा पुलिया पर सिमिन्ट के कटटो से भरा टेलर खाया पलटी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राष्ट्रीय राजमार्ग भीलवाड़ा जयपुर हाईवे के झडवासा पुलिया पर एक सिमिन्ट के कटटो से भरा टेलर पुलिया के डिवाइडर से टकराकर पलटी खा गया । दुर्घटना के बाद रोड पर सिमिन्ट के कटटे बिखर गए ।जिससे रास्ता जाम हो गया । दुर्घटना मे टेलर भी क्षतिग्रस्त हो गया । दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया । दुर्घटना की सूचना पर पहुंची झडवासा पुलिस व हाईवे वालो ने रोड पर गिरे सिमिन्ट के कटटो को साईड मे करवाकर जाम खुलवाया । हादशे मे टेलर पुलिया से नीचे जाते जाते बच गया , अन्यथा ओर भी जनहानि हो सकती थी । हादशे मे डाईवर भी घायल हो गया ।


