DESH KI AAWAJ

अजमेर एसओजी की सूचना पर उदयपुर में 2 सुपारी किलर पकड़े,जेल में बंद एक कैदी को मारने की फिराक में थे, उससे पहले डीसटी ने दबोचा

अजमेर एसओजी की सूचना पर उदयपुर में 2 सुपारी किलर पकड़े,जेल में बंद एक कैदी को मारने की फिराक में थे, उससे पहले डीसटी ने दबोचा

1 पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर एसओजी की सूचना पर उदयपुर पुलिस की स्पेशल टीम ने 2 शॉर्प शूटर को पकड़ा है। दोनों बदमाश जेल में बंद एक कैदी को गोली मारकर हत्या करने के इरादे से घूम रहे थे। पुलिस ने एक कार से दोनों बदमाशों को पकड़ा, जिनके कब्जे से एक पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। हालांकि अब तक इस मामले में पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कार भी बरामद कर ली है।
एसओजी अधिकारियों द्वारा जानकारी देने पर डीएसटी ने इस कार्रवाई को किया। अंबामाता थाना क्षेत्र के मल्लातलाई से टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ा। एक आरोपी मुंबई और एक आरोपी उदयपुर का रहने वाले है। प्राथमिक तौर पर सामने आया है कि इन बदमाशों ने प्रतापगढ़ जेल में बंद फैजल नाम के एक कैदी को मारने की सुपारी ली थी।
फैजल अपनी पिता की हत्या के बाद जेल में बंद दूसरे पक्ष के लोगो की हत्या करने के मामले में जेल में बंद है। दोनों बदमाशों को फैजल को मारने की सुपारी दी गई थी। फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

admin
Author: admin