संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर टोल नाका पर किया चक्का जाम
संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर टोल नाका पर किया चक्का जाम
-नियामत जमाला –
भादरा, 7 अक्टूबर / संयुक्त किसान मोर्चा हनुमानगढ़ के आह्वान पर हनुमानगढ़ जिले में धान, मुूंग, मोठ, ग्वार, बाजरा की सरकारी खरीद शुरू करने, हनुमानगढ़ जिला कलैक्ट्रेट पर किसानों पर लाठीचार्ज करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने, हनुमानगढ़ का वेयर हाउस रिलायंस कंपनी को ठेके पर देने के खिलाफ गुरुवार को भादरा में भी भादरा -बालसंमद सड़क मार्ग पर स्थित अमरपुरा टोल नाका पर 11 बजे से 12 बजे तक 1 घंटे का चक्का जाम किया गया। माकपा,किसान सभा सहित अन्य किसान संगठनों द्वारा पंचायत समिति उप प्रधान बलवान फगेड़िया, अखिल भारतीय किसान सभा ज़ोन प्रभारी पारस डूडी व बिनोद धुआं आदि के नेतृत्व में किए गए इस चक्का के दौरान अनेक वक्ताओं ने सम्बोधित किया और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम सम्बोधित ज्ञापन भिरानी थाना प्रभारी सुखराम चोटिया को सौंपा। चक्का जाम में आसपास के गांवों के किसान भी मौजूद थे।

