DESH KI AAWAJ

सावरदा सती माता मन्दिर जीणोद्धार एवं नवीनीकरण के शुभ अवसर पर जैन ( बडजात्या ) परिवार की ओर से वास्तु विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ 13 को

सावरदा सती माता मन्दिर जीणोद्धार एवं नवीनीकरण के शुभ अवसर पर जैन ( बडजात्या ) परिवार की ओर से वास्तु विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ 13 को

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जयपुर रोड के दूदू के पास सावरदा मे स्थित ( जैन ) बडजात्या परिवार की सती माता मन्दिर के जीणोद्धार एंव नवीनीकरण के शुभ अवसर पर वास्तु विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ 13 अगस्त , रविवार को सती माता मन्दिर , गुरुद्बारा के सामने सावरदा , दूदू मे आयोजित किया जा रहा है । नसीराबाद से रोहित बडजात्या ने जानकारी देते हुए बताया कि वास्तु विधान व विश्व शान्ति महायज्ञ विधानाचार्य पंडित कोमल चन्द शास्त्री सुमन नसीराबाद के निर्देशन मे किया जायेगा । कार्यक्रम के तहत 13 अगस्त , रविवार को प्रातः 7.15 पर घट यात्रा , 9.15 पर ध्वजारोहण , 9.30 बजे मन्दिर का लोकार्पण , 10.15 पर मण्डप शुद्धि , 10.30 बजे पूजन विधान प्रारंभ , 12.15 पर महायज्ञ आहुति , 1.30 बजे शिखर पर ध्वजा एवं कलश विराजमान , दोपहर 2 बजे स्वागत कार्यक्रम एंव सांय 5.15 पर महाआरती के पश्चात भोजन प्रसादी रहेगी । वही कार्यक्रम मे संगीतकार श्री मति कमलेश जैन एण्ड पार्टी पण्डेर भजनो की सरिता बहायेगी ।

admin
Author: admin