DESH KI AAWAJ

तेजा दसमी पर लोक देवता वीर तेजाजी महाराज का मेला धूमधाम से भरा!

तेजा दसमी पर लोक देवता वीर तेजाजी महाराज का मेला धूमधाम से भरा!

गुलाबपुरा ।मंजू डाभी। तेजा दसमी पर लोक देवता वीर तेजाजी महाराज का जूना गुलाबपुरा में मेला धूमधाम से भरा! मेला का उद्घाटन कांग्रेस युवा नेता मनीष मेवाडा व पालिका चेयरमैन सुमित काल्या ने फीता काट कर किया! तेजा सेवा संस्थान के अध्यक्ष पुखराज जाट व पार्षद ललीत चौधरी ने कांग्रेस युवा नेता मनीष मेवाडा, पालिका चेयरमैन सुमित काल्या, पूर्व चेयरमैन चेतन पेशवानी, थानाधिकारी गजराज चौधरी, पार्षद महावीर लढा, रामदेव खारोल, बदनोरा जाट समाज के अध्यक्ष महावीर स्वामी, सरंक्षक जमनालाल जाट, महासचिव रामकुमार जाट, एडवोकेट फिरोज खान, गुड्डू कुरेशी, लक्ष्मी लाल धम्माणी, विनोद त्रिपाठी, सहित अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया! तेजा दसमी पर वीर तेजा सेना के युवाओं ने शहर में ध्वजा शोभायात्रा गाजेबाजे के साथ निकाली गई! सुबह से रात तक श्रदालुओं की भीड़ लगी रहे सभी ने तेजा जी महाराज की पूजा अर्चना की खुशहाली की कामना की गई! मेले में बच्चों व लोगों ने खाने पीने की स्टालों पर लुप्त उठाया एवं चक्करी, झूलों का आनंद लिया! इस दौरान पुलिस जाप्ता तैनात था!

admin
Author: admin