DESH KI AAWAJ

आयोजन:संविधान दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौलिक कर्तव्यों के पालना की ली शपथ

दिव्यांग जगत / गंगासरा,सेड़वा / रघुवीर शर्मा

आयोजन:संविधान दिवस पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौलिक कर्तव्यों के पालना की ली शपथ

संविधान दिवस पर शुक्रवार को सेड़वा तहशील के गंगासरा ग्राम पंचायत में प्रशासन गाँवो के संग अभियान आयोजित कार्यक्रम में सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ग्राम वासियों को संविधान की शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने मौलिक कर्तव्यों की पालना की शपथ ली व संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पठन किया।उपखंड सेड़वा ( बाड़मेर )द्वारा आज ग्राम पंचायत गंगासरा में आयोजित प्रशासन गांवों के संग शिविर में उपस्थित समस्त ग्राम वासियों को को संविधान दिवस पर संविधान के कर्तव्यों की शपथ दिलाकर कर्तव्यों की पालना करने की सीख दी इस वक्त उपखंड अधिकारी रामकुमार टाडा, सेड़वा तहसीलदार मानाराम मेगवाल, विकास अधिकारी अनिल कुमार व्यास पंचायत समिति फागलिया, नायब तहसीलदार पारसमल दहिया, दिनेश कुमार शर्मा, हरखाराम भू अभिलेख निरीक्षक हीराराम चौधरी, कनिष्ठ सहायक हनुमानराम सियाक सरपंच प्रतिनिधि ठाकर तेजसिंह एवं 22 विभागों के अधिकारी, कर्मचारी व ग्रामीणजन उपस्थित रहें।

admin
Author: admin