आंवला नवमी पर पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ताओं ने कल्याण भूमि मे आंवला के पौधे रोपित किए
आंवला नवमी पर पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ताओं ने कल्याण भूमि मे आंवला के पौधे रोपित किए
-नियामत जमाला-
भादरा,12 नवंबर / आंवला नवमी के अवसर पर शुक्रवार को पर्यावरण पाठशाला के पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कल्याण भूमि परिसर में आंवले के पौधे रोपित किए। कार्यक्रम में पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ता स्टेट एडवाइजरी बोर्ड सदस्य साहित्यकार पवन शर्मा, पर्यावरण पाठशाला प्रभारी अशोक सिंघल, पारिवारिक वानिकी कार्यकर्ता डा.पवन श्योराण, नवीन शर्मा, भारत शर्मा, ओमप्रकाश, नत्थू राम व देवेन्द्र शर्मा ने श्रमदान कर पौधरोपण कार्य में सहयोग किया। फोटो_पौधारोपण का दृश्य

