नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के पोंलिग बूथो का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के पोंलिग बूथो का अधिकारियों ने किया निरीक्षण
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड अधिकारी श्रीमती अंशुल आमरिया के नेतृत्व में नन्द किशोर कुमावत अतिरिक्त विकास अधिकारी पंचायत समिति श्रीनगर, नायब तहसीलदार श्रीनगर के संयुक्त दल ने विधानसभा क्षेत्र के नसीराबाद के पोलिंग बूथो का निरीक्षण कर पोलिए बूथो पर आवश्यक एवं मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उपस्थित बूथ लेवल आधिकारियों को बूथ पर- ग्रामविकास अधिकारियों से समन्वय ‘बनाते हुए व्यवस्था संबंधित कार्य करने के निर्देश दिये। जिसके तहत गुरुवार को उपखण्ड के लवेरा,मोडी, गाडेरी, आशापुरा, ढाल, मण्डियानी,कानपुरा, तिहारी, कुराडी, रामसर, तिलाना, जिलावडा, श्रीनगर के पोलिंग बूथो का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी मूल सिंह राठौड़, प्रकाश सांखला, महेश वैष्णव, लक्ष्मण प्रजापत, सुनीता शर्मा, नेहा रावत सहित पटवारी सुरमा चौधरी, गिरदावर ज्योत्सना आदि साथ उपस्थित रहे।


