DESH KI AAWAJ

महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर का किया अवलोकन

महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर का किया अवलोकन

पवन भारद्धाज
मुंडावर वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री कविता यादव द्रारा ग्राम पंचायत सौरखाकला में राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए जाने वाले दो दिवसीय महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर मे पहुचकर शिविर का अवलोकन किया | कैंप में उपस्थित अधिकारियों से व्यवस्थाओं का जायजा लिया | कैंप मे उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को उपरोक्त कैंपों में अधिक से अधिक भाग लेने तथा राज्य सरकार की 10 जन कल्याण कारी योजनाओं चिरंजीव बीमा योजना, गैस सिलेंडर योजना, पशुधन बीमा योजना, 100 युनिट बिजली र्फी योजना, वृद्धा पेंशन योजना में अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवा कर लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

कैंप में लाभार्थियों को जनकल्याणकारी योजनाओ के गारंटी कार्ड वितरित किये गये एवं लाभार्थियों को मिलने वाली योजनाओं के बारे में विस्तार से समझाया |

admin
Author: admin