DESH KI AAWAJ

महर्षी “आचार्य समूह ” महर्षि बालीनाथ ज्योतिष एवं संस्कार शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान,राजस्थान जयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

महर्षी “आचार्य समूह ” महर्षि बालीनाथ ज्योतिष एवं संस्कार शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान,राजस्थान जयपुर का शपथ ग्रहण समारोह

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । महर्षि बालीनाथ ज्योतिष एवं संस्कार शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान,राजस्थान जयपुर की नव गठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह शिव मंदिर गौतम नगर टोंक फाटक जयपुर मे आयोजित हुआ। इस अवसर पर श्री चंद्रनाथ आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय नसीराबाद के प्रधानाचार्य कैलाश चन्द्र बैरवा को ”आचार्य समूह” के सह कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। आचार्य समूह का तृतीय शपथ ग्रहण समारोह में एस.के. बैरवा (अध्यक्ष बैरवा शिक्षा प्रचार एवं सहायतार्थ समिति जयपुर छात्रावास) मुख्य अतिथि एवं  प्रभु लाल वरिष्ठ अकाउंटेड राजस्थान सरकार सहकारिता विभाग जयपुर के वशिष्ठ आतिथ्य में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि एस. के बैरवा ने नव गठित कार्यकारणी के पदाधिकारियों को माला दुपट्टा पहनाकर पद के कर्तव्य पालन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक आचार्य पंडित भवानीशंकर गोठवाल (जयपुर) ने सभी आचार्यों को शाॅल भेंट की। शपथ समारोह में उज्जैन, इंदौर, दिल्ली राजस्थान प्रदेश से समाज जन व पंडित जनों ने भाग लिया । इस अवसर पर संरक्षक एवं सलाहकार मंडल के वरिष्ठ आचार्य बीरमदेव चापानेरी भी उपस्थित हुए।

admin
Author: admin