DESH KI AAWAJ

जन शिक्षण संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

जन शिक्षण संस्थान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया

महिलाओं द्वारा बनाए उत्पादों की प्रदर्शनी बिक्री हेतू भी लगाई गई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर के जन शिक्षण संस्थान में महिला दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित गया । जिसके अंतर्गत अजमेर संभाग के आसपास के कस्बों से प्रशिक्षित प्रशिक्षणार्थियों एवं प्रशिक्षकों ने भाग लिया । कार्यक्रम के अंतर्गत जन शिक्षण संस्थान द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई एवं उत्पाद खरीदने पर 20% की छूट भी रखी गई ।
इस कार्यक्रम के द्वारा संस्था द्वारा बनाए गए उत्पादों को आम जनता तक पहुंचाना भी रहा । जिससे बनाए गए उत्पादों का प्रचार प्रसार हो सके । जन सेवा संस्था की निदेशक श्वेता आनंद ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला दिवस के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रशिक्षणार्थियों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रदर्शनी बिक्री हेतु उपलब्ध रखी गई है। जिसमे उत्पाद खरीदने पर 20% की छूट महिला दिवस के अवसर पर दी गई । इस अवसर पर उगम जैन गृह उधोग देरांठू , नसीराबाद द्वारा निर्मित खीचे , पापड , मगोडी आदि पर भी महिलाओं ने खरीदारी कर ओर नये आर्डर दिऐ । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अजमेर जिला अजमेर नगर निगम महापौर ब्रज लता हाडा रही ।
कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षकों को महापौर द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया । मंच का संचालन निदेशक श्वेता आनंद द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम के अंत में बालिकाओं एवं महिलाओं ने नाच गाकर महिला दिवस धूमधाम से मनाया ।

admin
Author: admin