DESH KI AAWAJ

अब मिलेगी दिव्यांगो को पेंशन , अविनाश गहलोत बने मंत्री

अब मिलेगी दिव्यांगो को पेंशन , अविनाश गहलोत बने मंत्री

जयपुर। राजस्थान में विधानसभा चुनावों के बाद लाखों दिव्यांगो को अभी तक पेंशन जारी नही की गई है जिसके चलते दिव्यांगो को बहुत परेशानी हो रही हैं। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद भी दिव्यांगो को पेंशन नही मिल रही है।

विभाग को मिले नए मंत्री

राजस्थान सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब मंत्रियों को विभाग का बंटवारा भी कर दिया गया हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की जिम्मेदारी जैतारण पाली से विधायक श्री अविनाश गहलोत को सौंपी गई है।

दिव्यांगो को पेंशन का इंतजार

विभाग का बंटवारा होने के बाद अब दिव्यांगो को पेंशन राशि का इंतजार है। अब दिव्यांगो को यह उम्मीद है कि जल्द ही उनके खाते में पेंशन राशि आ जायेगी और दिव्यांगो की समस्याओं का समाधान हो जाएगा। प्रदेश के लाखों दिव्यांगो ने मंत्री जी को शुभकामनाएं प्रेषित की है।

admin
Author: admin