DESH KI AAWAJ

अजमेर सहित 13 जिलों के सीएमएचओ को दिया नोटिस

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर सहित 13 जिलों के सीएमएचओ को दिया नोटिस

विधालय मे पढने वाले विधार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट समय पर नही भेजी चिकित्सा विभाग को

अजमेर । सरकारी स्कूलों मे अध्ययनरत छात्र व छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण की रिपोर्ट समय पर नही भिजवाने पर चिकित्सा विभाग निदेशालय ने अजमेर जिले सहित राज्य के 13 अन्य जिलो के सीएमएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया है । सूत्रों के अनुसार राज्य के सभी राजकीय प्राथमिक , उच्च प्राथमिक , माध्यमिक , उच्च माध्यमिक एवं संस्कृत शिक्षा विभाग के विधालयों मे अध्ययनरत सभी विधार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 31 अक्टूबर तक कर उसकी फाईनल रिपोर्ट 6 नवम्बर तक निदेशालय भिजवानी थी । लेकिन कई जिलो ने ये रिपोर्ट अभी नही भिजवाई । इस पर चिकित्सा निदेशालय ने अजमेर सहित जोधपुर , नागौर , भीलवाड़ा , टोक , उदयपुर , बांरा , बाडमेर , दौसा , धोलपुर , डूगरपुर , प्रतापगढ़ , सिरोही के सीएमएचओ को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है । अन्यथा विभाग द्वारा उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही अमल मे लाई जाऐगी ।

admin
Author: admin