DESH KI AAWAJ

अखिल भारतीय जागिंड ब्राह्मण महासभा जिला अजमेर अध्यक्ष के चुनाव 22 को ,नामांकन आज

अखिल भारतीय जागिंड ब्राह्मण महासभा जिला अजमेर अध्यक्ष के चुनाव 22 को ,नामांकन आज

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अखिल भारतीय जागिंड ब्राह्मण महासभा जिला अजमेर शाखा मे अजमेर , पीसांगन , सरवाड़ , केकडी , बिजयनगर , नसीराबाद , अराई व किशनगढ़ के अध्यक्ष के चुनाव 22 जनवरी को होगे । इसके पूर्व आज रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अध्यक्ष पद हेतू नामांकन होगा । मुख्य चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश जागिंड ने बताया कि अजमेर मे विश्वकर्मा अतिथि एंव विकास समिति बगीची रामगंज , पीसांगन मे सुन्दर फर्नीचर हाऊस , सरवाड़ मे कालीमाई माताजी मन्दिर , बिजयनगर मे श्री विश्वकर्मा मन्दिर भवन , नसीराबाद मे नृसिंह मन्दिर , अरांई मे राज श्री मैरिज गार्डन मालपुरा रोड व किशनगढ़ मे जागिंड भवन पुराने बस स्टेण्ड के पास व्यवस्था रखी गई है । वही नामांकन पत्रों की जांच दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक , नाम वापसी का समय 3 बजे से 4 बजे तक रखा गया है । अगर निर्विरोध निर्वाचन होता है , तो आज ही अध्यक्ष घोषित कर दिया जायेगा , वही निर्विरोध निर्वाचन नही होने पर 22 जनवरी को प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक चुनाव होगे ।

admin
Author: admin