राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) जिला बाड़मेर की जिला कार्यकारिणी मनोनीत
राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) जिला बाड़मेर की जिला कार्यकारिणी मनोनीत
दिव्याग जगत / बाड़मेर /रघुवीर पंचारिया भारत का सबसे बड़ा मजदूर संगठन राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक जिला बाड़मेर की बैठक जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान की अध्यक्षता एवं आजाद सिंह राठौड़ के मुख्य अतिथि में स्थानीय डाक बंगला बाड़मेर मे संपन्न हुई । बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई तथा संगठित और असंगठित क्षेत्र में इंटक संगठन को को मजबूत करने के लिए संपर्क अभियान चलाया जाने का निर्णय लिया गया इस दौरान इंटक जिला बाड़मेर की कार्य समिति मनोनीत की गई जो इस प्रकार से है
मुख्य संरक्षक आजाद सिंह राठौड़ संरक्षक एडवोकेट हमीर सिंह सिद्ध उच्च न्यायालय जोधपुर,जगदीश चौहान जिला अध्यक्ष, महामंत्री के पद पर मुल्तान सिंह महाबार, उपाध्यक्ष बाबूलाल घांची बालोतरा, कोषाध्यक्ष पेपसिंह ईन्दा, प्रचार मंत्री सुमेर सिंह, संगठन मंत्री सिया राम चौधरी रोडवेज, संस्कृति मंत्री लाभु राम, कार्यालय मंत्री रतन सिंह, एवं चौहटन से शोभाराम, गढ़वा रोड से आईदान खान, बालोतरा से मग सिंह राजपुरोहित, एवं गुलाब सिंह महाभारत सहित 11 सदस्यो को मनोनीत किया गया है
इस दौरान जगदीश चौहान ने बताया कि इंटक संगठन हिंदुस्तान का सबसे बड़ा संगठन है एवं यह सदैव मजदूर एवं कर्मचारी की हित की बात करता है

