निर्मल चौधरी ने किया
अरांई के राजकीय कॉलेज के पुराने भवन में छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन
राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने किया
अरांई के राजकीय कॉलेज के पुराने मे भवन छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन
छात्र संघ में निराशा एवं विधायक टाक के प्रति रोष व्याप्त
दिव्यांग जगत/भूपेन्द्र सिंह पंँवार

अरांई। उपखण्ड स्थल राजकीय महाविद्यालय अरांई के छात्र संघ अध्यक्ष द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने कहा कि राजनीति की पहली सीढ़ी छात्र राजनीति होती है। छात्रों के हित के लिए संघर्ष करने वाला ही छात्रों को न्याय दिलवा सकता है इसलिए संघर्ष कर अपने हित की लड़ाई को मजबूती से लड़ने की जरूरत है। छात्रसंघ अध्यक्ष निर्मल चौधरी गुरुवार को यहां के गुलानियाँ पैराडाइज में आयोजित छात्र संघ कार्यालय अरांई के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। राजनिति की पहली सीढी छात्र संघ चुनाव होते है। छात्र संघ से राजनिति शुरू कर सबसे पहले शिक्षा की सीढी को मजबूत करना होता है। शिक्षा ही आपके जीवन का आधार होती है। सही ढंग से अर्जित की गई शिक्षा से समाज, माता-पिता एवं देश का नाम रोशन होता है। शिक्षा जीवन में संघर्ष मांगती है जो संघर्ष करेगा उसे सफलता अवश्य मिलेगी। निर्मल चौधरी ने कहा कि प्रदेश की राजनिति के हालात खराब है राज्य सरकार पेपर लीक-पेपर लीक खेल रहे है जिससे राज्य के युवाओं का भविष्य खराब हो रहा है लेकिन सरकार अपनी कुर्सी को बचाने में लगी हुई है। हमने सरकार को सुनहरे भविष्य के लिए चुना था परन्तु जब सरकार ही भविष्य खराब करे तो ऐसे लोगो को बाहर का रास्ता सिर्फ युवा ही दिखा सकते है। कार्यक्रम में युवा भाजपा नेता डॉक्टर विकास चौधरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि अरांई में राजकीय महाविद्यालय की स्वीकृति व इसकी नींव पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने रखी वही भाजपा राज में मॉडल स्कूल, तहसील, उपखंड कार्यालय सहित कई योजनाएं भाजपा राज में आई थी जिसे लोग आज भी याद करते हैं एवं भाजपा राज में क्षेत्र का चौमुखी विकास हुआ भविष्य में भी लोग आशा लगा कर राज के आने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में हार जीत उतार-चढ़ाव आते रहते हैं इसकी परवाह किए बगैर जनता की समस्याओं का निराकरण एवं संघर्ष करने वाला ही राजनीति में आगे बढ़ सकता है। विकास चौधरी ने पेपर लीक होने का जिक्र करते हुए अफसोस जताया कि सरकार पेपर लीक करवाने वाले लोगों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है जिससे हताश छात्र आत्महत्या जैसा कदम उठा रहे हैं जो बड़े दुख की बात है। सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है और अपनी कुर्सी बचाने के प्रयासों में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में एकजुट होकर युवाओं को राजनीति में भागीदारी निभाकर ऐसी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने की जरूरत है। युवा संगठित होगा तभी ही ऐसा संभव हो सकता है क्योंकि युवा राजनीतिक लोगों का भविष्य बना व बिगाड़ सकते हैं। भाजपा नेता विकास चौधरी ने किशनगढ़ विधायक के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि छात्र संघ कार्यालय का उद्घाटन करने के लिए स्वीकृति मांगी थी परंतु विधायक ने पुराने भवन में ही उद्घाटन करने की स्वीकृति दी जिससे छात्र संघ में निराशा एवं रोष व्याप्त है। इस मामले में राजस्थान विश्वविद्यालय के अध्यक्ष निर्मल चौधरी ने भी कहा कि सत्ता एवं कुर्सी हमेशा नहीं रहती है। राजनीति में सदैव परोपकार को ही सम्मान मिलता है युवा उम्मीदों के साथ वोट करते हैं उनकी भावनाओं को आहत नहीं करना चाहिए। कार्यक्रम की शरुआत मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प हार एवं दीप प्रज्वलित कर स्वागत गीत के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन प्रधान चौधरी ने किया। कार्यक्रम में छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र भामू, सचिव प्रदीप चौधरी, अरांई प्रधान प्रतिनिधि शैतान पूनिया, अरांई सरपंच रामस्वरूप नायक, जिला परिषद सदस्य नाथू नुवाद, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रवि वैष्णव, पंचायत समिति सदस्य रिद्धकरण भील, किशनगढ़ छात्रसंघ अध्यक्ष ऋषभ कुमावत, तेजपाल चौधरी, महाविद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार सिंह, तहसीलदार हनुमान प्रसाद बेरवा, थाना प्रभारी गुमान सिंह, बोराडा थाना प्रभारी नियाज मोहम्मद, रामद्वारा के महंत रामप्रकाश रामस्नेही, हिंगलाज मंदिर के पुजारी किशोर नाथ योगी सहित कई छात्र छात्राएं उपस्थित थी।

