DESH KI AAWAJ

रामपुरा अहिरान मे नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ कल से

रामपुरा अहिरान मे नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ कल से

प्रातः 8 बजे निकलेगी कलशयात्रा

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । श्री नगर के निकटवर्ती ग्राम रामपुरा अहिरान मे पहली बार नौ दिवसीय श्री राम महायज्ञ , बहु कुण्डात्मक कार्यक्रम बुधवार , चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन से प्रारम्भ हो रहा है । यह महायज्ञ महन्त बाबा बालक दास महाराज के नेतृत्व मे आयोजित किया जा रहा है । वही कार्यक्रम मे पुष्कर स्थित नृसिंह मन्दिर के महन्त बाबा वनखण्डी के पोत्र शत्रुघ्न दास महाराज व्यासपीठ पर कथा का श्रवण करायेंगे । आयोजन समिति के लेखराज वैष्णव ने बताया कि इस महायज्ञ का समापन 30 मार्च, गुरुवार को कथा व यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ होगा । कार्यक्रम मे प्रतिदिन रात्रि को नागौर की टीम द्बारा रामलीला का आयोजन किया जायेगा । यज्ञ कार्यक्रम हेतू यज्ञ स्थल पर एक विशाल यज्ञशाला , संत निवास , रामलीला स्थल , संत भोजनशाला आदि बनाये गए हैं । साथ ही यज्ञशाला क्षेत्र मे आकर्षक विधुत सजावट की गई है । कार्यक्रम की तैयारी मे सम्पूर्ण क्षेत्र के ग्राम वासियों के साथ भामाशाह हनुमान यादव , मुकुट बिहारी यादव , उमराव यादव , बजरंग यादव , रमेश यादव , रामदेव , सत्यनारायण , बंशी , मुकेश , राधेश्याम वैष्णव सेवाएं प्रदान कर रहे है । यज्ञ के पूर्व बुधवार को प्रातः 8 बजे गाजे बाजे के विशाल कलशयात्रा निकाली जायेगी ।

admin
Author: admin