DESH KI AAWAJ

भांजी ने चुराए लाखो के जेवर व 20 हजार नगद

भांजी ने चुराए लाखो के जेवर व 20 हजार नगद

नसीराबाद सीटी थाना क्षेत्र का मामला, बर्थ डे प्रार्टी मे आई भांजी ने किया हाथ साफ

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर के नसीराबाद में बर्थ डे में शामिल होने आई भांजी ने घर की आलमारी में रखे 10 तोले सोने के गहने और करीब 20 हजार की नकदी चुरा ली। इसके बाद जयपुर निकल गई। पता चलने पर परिजन से बात की तो पता चला कि भांजी चोरी की आदी है। नसीराबाद सिटी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है । गांधी चौक, नसीराबाद निवासी सुरेन्‍द्र सिंह पुत्र सोहनलाल ने नसीराबाद सिटी थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 9 दिसम्बर को पोते मंयक का जन्म दिन समारोह था। इसमें सभी सगे सम्बंधियों को बुलाया था। इसमें सगी बहन की लड़की पूजा पुत्री भवानी सिंह निवासी कुमावत कॉलोनी लाल कोठी, नई विधान सभा के पीछे, जयपुर भी शामिल हुई। पूजा ने अपने कानों के डुप्लीकेट टॉप्स बेटे राजीव को षडयंत्र पूर्वक सुरक्षित रखने के लिए दिए। राजीव ने पूजा के ही सामने अलमारी खोलकर कर दी। इस दौरान पूजा को पता चला कि चाबी अलमारी के ऊपर ही रहती है। फिर वापस चाबी ऊपर रख दी। 11 नवम्बर को पूजा नहाने के लिए कमरे के लेट-बाथ में गई और करीब डेढ़ घंटे बाद निकली। इसके तुरन्त बाद ही जयपुर जाने की जिद्ध करने लगी। पूजा को कहा- साढे़ तीन बजे है, सुबह आराम से निकल जाना, लेकिन वह नहीं मानी और छोटे पुत्र योगेश की पत्नी हंसा के जयपुर बस से निकल गई। योगेश की पत्नि हंसा व पूजा टोंक फाटक पर उतर गए, जहां से हंसा जो कि हॉस्पिटल में जहां जॉब करती है, वहां चली गई। पूजा ने बताया कि वह सहेली मनीषा जो कि बरकत नगर जयपुर में रहती हैं, के पास मोबाइल की लीड देने जाउंगी। इसी दिन शाम के लगभग 6 बजे देखा कि अलमारी का ताला खुला हुआ था। अलमारी जब खोली तो देखा कि सामान अस्त व्यस्त था तथा उसमें रखे लगभग 10 तोला सोने के जेवरात जिसमें कान की जोडी–एक, मांग टीका – 1, नथ -1, बोरला -1, अंगूठी-2, सोने की चूडी-4, सोने का हार-1 तथा बीस हजार रुपए नगद गायब थे। पूजा के डुप्लीकेट टॉप्स वहीं पड़े हुए थे। इसके बाद बहन कमलेश को फोन पर बात बताई तो उसने कहा कि वह तो खुद पूजा से परेशान है और वह पहले जेवर चुरा कर बेच चुकी है। पूजा के भाई से बात की तो पुलिस में रिपोर्ट देने की बात कही। पूजा से बात की तो उसने कहा कि वह पुलिस से नहीं डरती। अत: शंका है कि वह जेवरातों को जल्द से जल्द खुर्द बुर्द करने की फिराक में हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

admin
Author: admin