जिला प्रमुख की अध्यक्षता में नवनियुक्त शिक्षक नियुक्ति एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
जिला प्रमुख की अध्यक्षता में नवनियुक्त शिक्षक नियुक्ति एवं शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। जिला प्रमुख श्रीमती सुशील कंवर पलाडा की अध्यक्षता में नवनियुक्त शिक्षक पदस्थापन/नियुक्ति एवं सम्मान समारोह का आयोजन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सभागार में मगलंवार को किया गया। समारोह में ग्राम विकास अधिकारी भर्ती बैच 2021 अन्तर्गत चयनित 2 अभ्यर्थियो राजेन्द्र गुर्जर पुत्र श्री ख्यालीराम गुर्जर को पंचायत समिति जवाजा एवं गोविन्द नारायण पुत्र श्री छितरमल को पंचायत समिति श्रीनगर, स्व. श्री दिनेश तिवाडी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी के आश्रित पुत्र श्रीकांत तिवाडी को अनुकंपा नियुक्ति अन्तर्गत ग्राम विकास अधिकारी के पद पर पंचायत समिति अजमेर ग्रामीण तथा कनिष्ठ लिपिक सीधी भर्ती 2013 के अन्तर्गत 2 अभ्यर्थियों प्रभुराम गुर्जर पुत्र श्री बालूराम गुर्जर को पंचायत समिति सरवाड़ एवं मुकेश कुमार मीणा पुत्र श्री नानग राम मीणा को पंचायत समिति सरवाड़ का आवंटन किया गया। साथ ही प्राथमिक विद्यालय सीधी भर्ती 2022 अन्तर्गत गैर अनुसूचित क्षेत्र तथा अनुसूचित क्षेत्र में अध्यापक लेवल-1 सामान्य शिक्षा व विशेष शिक्षा के पदो हेतु प्रोविजनल 824 चयनित अभ्यर्थियों तथा लेवल-2 सामान्य शिक्षा व विशेष शिक्षा (विषय-हिन्दी) के पदो हेतु 74 चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति तथा पदस्थापन आदेश प्रदान किये गये।
समारोह में शिक्षा क्षेत्र में प्रत्यक्ष व परोक्ष रूप में सराहनीय कार्य करने वाले 60 से अधिक कार्मिकों व शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सी.आर.मीणा, संभागीय आयुक्त अजमेर, विषिष्ठ अतिथि दीनबंधु चौधरी, प्रधान संपादक दैनिक नवज्योति, मुख्य वक्ता डॉ. उदावत, दिलीप पचार, जगदीश गौरा , श्रवण सिंह रावत, श्रीमती कांन्ता देवी, श्रीमती ललिता गुर्जर जिला परिषद सदस्यगण, नन्दाराम चौधरी , हरचन्द खटाणा,विजेन्द्र सिंह पीपरोली सभी प्रतिनिधि जिला परिषद सदस्य,ललित गोयल मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं श्रीमती तारामति वैष्णव अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद, अजमेर, सुरेश सिंधी लोकपाल (महानरेगा), अनिल जोशी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं अरूण कुमार शर्मा अतिरिक्त जिला शिक्षा, अनुज पिंगोलिया मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अजमेर, श्रीमती रूद्रा रेणु संयुक्त निदेशक एवं मुख्य आयोजना अधिकारी, आयोजना विभाग, अजमेर उपस्थित रहे।
इस अवसर पर श्रीमती सुशील कंवर पलाडा जिला प्रमुख अजमेर ने नवपदस्थापित शिक्षकगण को विद्यालय को अपने घर व विद्यार्थियों को अपने बच्चे स्वरूप समझकर शिक्षा देने हेतु आग्रह किया साथ ही अपने पद की गरिमा अनुसार बच्चों व विद्यालय विकास को सवौच्यता देने का अग्रह किया। जिला प्रमुख ने गुरूओं का स्थान सर्वोच्च बताया एवं भगवान स्वरूप बताया। जिला प्रमुख ने शिक्षकों को इस देश व समाज की नींव को निर्धारण करने वाला बताया। जिला प्रमुख ने यह आग्रह किया हम सरकारी विद्यालयों के शिक्षा के स्तर को इतना मजबूत और जवाबदेही बनायें की वहां का विद्यार्थी भी राज्य ही नहीं देश की उच्च सेवाओं में चयनित हो और समाज के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी उपयोगित साबित हो।
समाजसेवी भंवर सिंह पलाडा ने अपने उद्धबोधन में कहां कि गुरूओं का स्थान भगवान के समान है शिक्षक ही देश व समाज की नींव रखता है। शिक्षकों द्वारा माता-पिता समान बच्चों की देखभाल की जाती है और शिक्षा प्रदान की जाती है। जिला प्रमुख जी और मैने सदैव शिक्षकों के सहयोग के हरसंभव प्रयास किये है चाहे प्रशासनिक हो या राजनैतिक हमने सदैव शिक्षकों एवं शिक्षक संघों की हरसंभव मदद की है। सीआर मीना संभागीय आयुक्त अजमेर संभाग ने गुरूओं और शिक्षकों को सदैव आदरणीय व परम सम्मानीय बताया है आपने बताया शिक्षक ही एक कुशल समाज की नींव रखता है और देश को विकास की और अग्रसर करता है।
देरांठू विधायक से शिक्षक हुए सम्मानित
इस अवसर देरांठू के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक मोतीलाल को जिला प्रमुख श्री मति सुशील कवंर पलाडा सम्मानित करने पर देरांठू सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ ,दिनेश चौधरी सहित विधालय के शिक्षक गणो व ग्रामीणो ने बधाई दी ।


