नसीराबाद मे 25 फरवरी को बनाये जायेंगे नये फुड लाईसेंस
नसीराबाद मे 25 फरवरी को बनाये जायेंगे नये फुड लाईसेंस
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शुक्रवार , 25 फरवरी को नसीराबाद स्थित अग्रवाल धर्मशाला मे फ़ूड लाइसेंस बनाने का शिविर आयोजित किया जा रहा है । जिसके अंतर्गत नये लाइसेंस बनाये जायेंगे और पुराने लाइसेंस को रिन्यूल भी किया जायेगा । नये लाईसेंस लेने वालो को
आवेदन के साथ एक पासपोर्ट साइज की फोटो और आधार कार्ड की फोटो कॉपी के साथ शुल्क राशि जमा करानी है । यह शिविर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर द्वारा लगाया जा रहा है । जिसमे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के के सोनी , खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील चोटवानी , महेश शर्मा , प्रेम चन्द शर्मा उपस्थित रहेंगे । शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक रहेगा ।

