DESH KI AAWAJ

नवयुवक सेवा संस्थान भिरानी की नई कार्यकारिणी गठित

नवयुवक सेवा संस्थान भिरानी की नई कार्यकारिणी गठित
-नियामत जमाला-
भादरा 26 मार्च /उपखण्ड भादरा के गांव  भिरानी में पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक सरोकारों से जुड़ी  नवयुवक सेवा संस्थान भिरानी की  भगतसिंह पार्क में अजीत बेनीवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में संस्थान का वार्षिक लेखाजोखा प्रस्तुत  किया गया  तथा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में  संरक्षक अजीत बेनीवाल, अध्यक्ष पवन ढकरवाल, उपाध्यक्ष रामप्रसाद जांगड़ा,सचिव अशोक बेनीवाल, कोषाध्यक्ष जगदीश शर्मा व पर्यावरण मंत्री सुनील बेनीवाल को बनाया गया। बैठक में नव नियुक्त अध्यक्ष पवन ढकरवाल  ने सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया कि संस्था का  हर समाज व  सामाजिक सरोकार के कार्यों में पूर्ण सहयोग रहेगा।
फोटो- नवयुवक सेवा संस्थान भिरानी की बैठक में मौजूद संस्थान सदस्य

admin
Author: admin