पत्रकार संघ मुंडावर की नवीन कार्यकारिणी गठित
मंडावर कस्बे स्थित एक निजी कॉम्पलेक्स में पत्रकार संघ मुंडावर की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पत्रकार संघ मुंडावर की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर रणधीर यादव, उपाध्यक्ष पद पर लोकेश रोघा, कोषाध्यक्ष पद पर आशीष रोघा, महासचिव पद पर चरण सिंह चौधरी, सचिव पद पर नवीन जेवरिया, मंत्री पद पर पवन भारद्वाज, प्रवक्ता पद पर टिंकू सैन एवं हवा सिंह, संदीप यादव, हरीश शर्मा पेहल, राजेंद्र राइका ततारपुर को सदस्य नियुक्त किया गया, साथ ही नारायण मनवानी, किशनलाल रोघा, अनिल शर्मा सोडावास, जैनेन्द्र पुंडीर को संरक्षक नियुक्त किया गया।


