DESH KI AAWAJ

नवज्योत ब्राइट फ्यूचर एकेडमी गोयला में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह, समारोह पूर्वक मनाया गया

नवज्योत ब्राइट फ्यूचर एकेडमी गोयला में वार्षिक उत्सव एवं विदाई समारोह, समारोह पूर्वक मनाया गया

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नवज्योत ब्राइट फ्यूचर एकेडमी गोयला मे वार्षिक उत्सव एंव विदाई समारोह , समारोह पूर्वक मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत गोयला के सरपंच रामदेव गुर्जर थे । कार्यक्रम मे संजय सिंह राठौड़,भगवत सिंह राठौड़,ओम सिंह राठौड़, ओम रेगर, अभिभावक गण सुरेंद्र कटारिया, कुलदीप गुर्जर, सत्यनारायण प्रजापत,चंद्र प्रकाश शर्मा सातोलाव, मोनू सोनी शेरगढ़, कानाराम चौधरी जावला, खुर्शीद तेली अरवड़ आदि ने शिरकत की । साथ ही साथी उम्मेद पब्लिक स्कूल तिलाना से विक्रम सिंह राठौड़,आदर्श विद्या मंदिर टाटोटी से मुकेश शर्मा,राज ऋषि पब्लिक स्कूल कुम्हारिया से राजीव वैष्णव,वंदना पब्लिक स्कूल आकोड़िया से विनोद राणा, खुशी पब्लिक स्कूल शोकलिया से उमराव जाट आदि अतिथि उपस्थित थे । समारोह में बच्चों ने मनमोहक रंगारंग प्रस्तुतियां दी । कार्यक्रम मे अतिथियों द्वारा विधालय मे गत सत्र के कक्षा 8 में जो बच्चे सभी विषय में ए ग्रेड से उत्तीर्ण हुए उन्हें सम्मानित किया । साथ ही वर्तमान सत्र के सभी विद्यार्थियों को विदाई दी और विद्यालय में अन्य गतिविधियों में सम्मिलित होने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया l संस्था प्रधान मुकेश कुमार वैष्णव ने सभी अतिथि जन का सम्मान किया और स्मृति चिन्ह प्रदान कर आभार जताया । वही मंच संचालन शिवप्रसाद कलवार ने किया । कार्यक्रम मे विधालय के अध्यापक गण गोविंद शर्मा,देवेंद्र लक्ष्कार, दिनेश उदय,पूजा प्रजापत, सोनू जांगिड़, सुमन कंवर, किरण राठौड़,माया रेगर,सुमन सेन, सुरेश सेन,महबूब खान,नरेश कटारिया आदि मौजूद थे l

admin
Author: admin