देरांठू के भाषाहरडी मातेश्वरी पर होगा नवकुण्डात्मक चंडी महायज्ञ
देरांठू के भाषाहरडी मातेश्वरी पर होगा नवकुण्डात्मक चंडी महायज्ञ
15 जून से 21 जून तक सप्त दिवसीय होगा महायज्ञ
झण्डा चढाने के साथ हुई यज्ञ की तैयारी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के देरांठू मे सनोद रोड पर पहाडी पर स्थित भाषाहरडी मातेश्वरी के स्थान पर समस्त ग्रामवासियों की ओर से सप्त दिवसीय नवकुण्डात्मक चंडी महायज्ञ होने जा रहा है । यह यज्ञ संत श्री बालकदास महाराज , जनकपुरी नेपाल व साथ मे आये नांगा संत के सानिध्य मे होगा । यह यज्ञ 15 जून से 21 जून तक चलेगा । यज्ञ के पूर्व सोमवार को ध्वज रोपने हेतू बगीची बालाजी मंदिर से पंडित पवन दाधीच के द्बारा ध्वज पूजन के पश्चात गाजे बाजे के साथ जूलूस निकाला गया । जहाँ भाषाहरडी मन्दिर मे पुनः ध्वज पूजा कराने पश्चात यज्ञ हेतू ध्वज रोपा गया । संत बालकदास महाराज इस क्षेत्र मे 50 वाँ यज्ञ करवा चुके है । देरांठू मे यह उनके द्वारा 51 वाँ यज्ञ है । इनका सकल्प 101 यज्ञ कराने का है । यज्ञ के द्बारा यह क्षेत्र के साथ पूरे विश्व मे अमन चैन रहे , जनमानस मे सुख समृद्धि बनी रही , सभी जन निरोगी रहे की कामना करते हुए यज्ञ करवा रहे है । आयोजित इस ध्वज कार्य मे सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ , हगाम रावत , मोहन रावत , अमरचन्द रावत , रणजीत जाट , हरलाल जाट , हंसराज माली , गोपाल रावत , जगदीश चोधरी , कमल शर्मा , ओमप्रकाश वैष्णव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे ।


