DESH KI AAWAJ

गरीब परिवार पर कुदरत का कहर, एक ही जगह पर तीन दिन के भीतर दो बार लगी आग

गरीब परिवार पर कुदरत का कहर, एक ही जगह पर तीन दिन के भीतर दो बार लगी आग

आशियाना जलकर खाक
दिहाड़ी मजदूरी करके कर रहा था घर का पालन पोषण, अब परिवार दर-दर ठोकने को मजबूर

दिव्याग जगत / सेड़वा / रघुवीर पंचारिया

सेड़वा-
ग्राम पंचायत कारटिया के राजस्व गांव पाबूबेरी में शनिवार को गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई, जिससे पीड़ित खेमाराम का परिवार आसमान तले आ गया, जानकारी के अनुसार पाबूबेरी निवासी खेमाराम पुत्र मगनाराम मेगवाल के घर घरेलू गैस सिलेंडर फटने से आग लगी जिससे घर में रखे गहने नकदी सहित अन्य घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया, सूचना पर गांव के लोग पहुंचें मगर तब तक आग विकराल रूप में होने से पूरा घर जल गया। वही तीसरे दिन घर के पास बने पशुओं के बाड़े में भी आग गई जिससे चारा ग्वार सहित अनाज जल गया,
ग्रामीणों ने दिखाई मानवता, आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण की सहायता
पीड़ित के पड़ोसी धनाराम ने बताया कि अग्नि पीड़ित खेमाराम के परिवार में कुल 6 सदस्य हैं जिसमें बड़े बेटे का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है, और दो लड़के पढ़ाई करते हैं, घर के मुखिया खेमाराम दिहाड़ी मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता है मगर घर में लगी अचानक आग से गरीब को घुटनों के बल लाकर रख दिया है, दयनीय स्थिति को देख ग्रामीणों द्वारा करीब साठ हजार रूपए एकत्रित करके सहयोग किया है। आगजनी पर हल्का पटवारी नेमाराम भी मौके पर पहुंचे और नुकसान रिर्पोट तैयार कर सरकार से हर संभव मदद करवाने का आश्वासन दिया।
खाता नंबर शेयर कर लगाई मदद की गुहार
पीड़ित परिवार ने खाता संख्या 61209399355
SBIN 0031705 परिवार सदस्य
पेमीदेवी/गोस्वामी नाम के खाता नंबर शेयर कर भामाशाहों व सरकार से मदद मांगी है।

admin
Author: admin