DESH KI AAWAJ

नसीराबाद मे राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

नसीराबाद मे राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई

जिसमे 93 प्रकरणों का हुआ निस्तारण

अजमेर । नसीराबाद में आज शनिवार को वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस वर्ष की अंतिम राष्ट्रीय लोक अदालत ,विधिक तालुका समिति के अध्यक्ष एसीजेएम मदनलाल सारण की अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जिसमें आपसी सहमति व राजीनामे से प्रकरणों का निपटारा किये गए। इस लोक अदालत मे 8 वर्षा से अलग अलग रहे , पति व पत्नी के विवाद का निपटारा किया गया । व दोनो को एक दुसरे से माला पहनाकर पुनः घर बसाया गया । इस लोक अदालत ने जेएम कोर्ट के 43 प्रकरणो का निस्तारण मौके पर ही किया गया।जिसमे सिविल के 3 व फौजदारी के 40 प्रकरण का निस्तारण भी किया गया। जिसमे 5 वर्ष से अधिक 2 प्रकरण भी सम्मिलित है।एसीजेएम कोर्ट के 49 मे निस्तारण किया गया।जिसमें सिविल 9 व फौजदारी 39 ओर पिरिलिटीकेशन के एक प्रकरण का निस्तारण भी हुआ।जिसकी 1 लाख 7 हजार रुपये की आवार्ड राशि पारित की गई। जिसमे 5 वर्ष से अधिक 6 प्रकरण भी सम्मिलित है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय मे एक प्रकरण का निस्तारण भी किया गया।

admin
Author: admin