DESH KI AAWAJ

नसीराबाद मे राष्ट्रीय लोक अदालत तालुका हुई आयोजित

नसीराबाद मे राष्ट्रीय लोक अदालत तालुका हुई आयोजित

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को तालुका नसीराबाद शहर में बेंच का गठन करते हुए की गई। यह अदालत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर सचिव रामपाल जाट एवं जिला न्यायाधीश के नेतृत्व में हुई। जिसमे अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश के 100 प्रकरण चयनित किए गए । जिनमें से 8 प्रकरणो का निस्तारण राजीनामे से हुआ । जिसके अंतर्गत 138 एन आई एक्ट के तहत 2 प्रकरणों काफी पुराने थे , का भी निस्तारण राजीनामे से हुआ, इसी क्रम में अपर मुख्य एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट नसीराबाद में कुल 246 प्रकरण रखी गई । जिसमें से 52 प्रकरण का निस्तारण राजीनामे से हुआ। इसी तरह न्यायिक मजिस्ट्रेट नसीराबाद में 523 प्रकरण चयनित किए गए । जिसमें से दीवानी और फौजदारी दोनों कुल 176 प्रकरणों का राजीनामे से निस्तारण हुआ। राजस्व न्यायालय नसीराबाद में कुल 106 प्रकरणों का निस्तारण किया गया । तथा प्री लिटिगेशन के तहत 400 प्रकरण रखी गए थे । जिसमे से बैंक लोन आदि कुल 53,75,171 रुपये का रिकवरी करते हुई । इस लोक अदालत मे तहसील तालुका अध्यक्ष ए सी जे एम मदन लाल सहारन , न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सीमा सांदू एवं उपखंड अधिकारी राकेश गुप्ता एवं पैनल एडवोकेट सौरभ सेठी, अभिषेक जैन तालुका सचिव सदस्य प्रवेश ने भी राष्ट्रीय लोक अदालत की इस ऐतिहासिक सफलता पर समस्त अधिवक्ताओं , पक्षकारों , बैंक कर्मचारियों , सहायक कर्मचारी , न्यायिक कर्मचारीयो का आभार एवं व्यक्त कर धन्यवाद किया।

admin
Author: admin