DESH KI AAWAJ

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की दिल्ली से आई टीम ने देरांठू राशन वितरण दुकान का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा की दिल्ली से आई टीम ने देरांठू राशन वितरण दुकान का किया निरीक्षण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राष्ट्रीय खाध्य सुरक्षा की दिल्ली से आई टीम ने अजमेर जिले की 5 राशन वितरण की दुकानों का बुधवार को सर्व किया । जिसमे सर्वे मे 3 शहरी व 2 ग्रामीण दुकाने रही । जिसमे नसीराबाद के निकट देरांठू राशन वितरण दुकान का भी टीम ने सर्वे किया । टीम मे नोडल अधिकारी , नेशनल फूड सैक्ट्री , दिल्ली के डा. उपेन्द्र सिह व टीम मेम्बर जी. एन. शर्मा व नीरज जैन अजमेर साथ थे । टीम ने ग्राम मे पहुचकर ग्रामीणो से समय पर राशन वितरण होने की जानकारी ली । जिस पर सभी ग्रामवासियों ने समय पर राशन उपलब्ध होने की जानकारी अधिकारियों को दी । साथ ही ग्रामीणो ने नये बने राशनकार्ड धारको को भी केन्द्र सरकार द्बारा जारी 2 रुपये प्रति मिलने वाले गेहूँ मे शामिल करने के साथ केन्द्र सरकार से मिल रहे गेहूँ को एक वर्ष ओर बढवाने की मांग सरकार से रखी । जिस पर अधिकारियों ने जिन्हें 2 रुपये किलो का राशन नही मिलता है , उन्हे ग्राम पंचायत मे नाम नोट कराकर खाध्य सुरक्षा अधिकारी अजमेर के पास भिजवाने की जानकारी ग्रामीण उपभोक्ताओं को दी । वही नोडल अधिकारी ने देरांठू राशन वितरण डीलर के यहां निरीक्षण मे सभी व्यवस्थाये सही व उच्च पाये जाने पर सन्तुष्टि प्रदान की । निरीक्षण के समय राशन डीलर सोनू जैन सहित ग्रामीण मोहन रावत , जगदीश प्रजापत , मोहन प्रजापत , मोहन सिंह राठौड़ , बिहारी माली , ललित वैष्णव , गोपाल माली आदि उपस्थित थे ।

admin
Author: admin